जनपद बदायूं

कमिश्नर, डीएम, एसएसपी ने समाधान दिवस में सुनी जन शिकायतें

Up Namaste

बदायूं। जनपद के नोडल अधिकारीध्आयुक्त बरेली मण्डल बरेली आर रमेश कुमार ने तहसील सहसवान में तथा जिलाधिकारी दीपा रंजन ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा मुख्य विकास अधिकारी निशा अनंत तथा अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ तहसील बिसौली में शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में फारियादियों की शिकायतों को सुनकर अधिकारियों को गुणवत्तापूर्वक एवं समयवद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं।

नोडल अधिकारी तथा डीएम ने समस्त संबंधित विभागीय अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। उन्होनें फरियादियों की फरियाद एक.एक कर सुनी और उनके निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होनें कहा कि जनसमस्याओं का निस्तारण शासन की प्राथमिकताओं में है सभी अधिकारी रूचि लेकर गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण सुनिश्चित करे। शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता, गुणवत्ता एवं समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए।

Leave a Reply

error: Content is protected !!