जनपद बदायूं

भाजपा का प्रत्येक पदाधिकारी व कार्यकर्ता जन.जन तक पहुंचेः अर्जुन मेघवाल

Up Namaste

बदायूं । भाजपा कार्यालय पर संगठनात्मक बैठक हुई।जिसको केंद्रीय संसदीय कार्य एवं संस्कृति राज्यमंत्री अर्जुन मेघवाल ने सम्बोधित करते हुए कहा कि पार्टी का प्रत्येक पदाधिकारी व कार्यकर्ता जन. जन तक पहुंचने का प्रयास करे। इस काम को अंजाम तक पहुंचा कर पार्टी को पहले से अधिक सीटें जीत कर 2022 में उत्तर प्रदेश में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनानी है।

उन्होंने जनपद में आने वाली जन विश्वास यात्रा की तैयारियों की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि पार्टी का शीर्ष संगठन यूपी के 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर बेहद सक्रिय और गंभीर है। शीर्ष नेतृत्व की जन.जन तक पहुंचने की योजना है। उन्होंने कहा कि इस योजना पर प्रत्येक पदाधिकारी व कार्यकर्ता को खरा उतरना है और पार्टी का सौ दिन का एजेंडा है इसी एजेंडे पर पार्टी की जिला इकाई और पार्टी के सभी प्रकोष्ठों को काम करना है। पार्टी का प्रत्येक जनप्रतिनिधि,पदाधिकारी व कार्यकर्ता पहले से अधिक सीटें हासिल करके यूपी में एक बार फिर से योगी जी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रहा है। साथ ही कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों व योजनाओं का प्रचार.प्रसार घर.घर पहुचायें।

Leave a Reply

error: Content is protected !!