उझानी

गर्भवती महिला ने एम्बुलेंस में पुत्री को दिया जन्म, दोनों स्वस्थ

Up Namaste

उझानी,(बदायूं)। प्रसव के लिए घर से सीएचसी लाई जा रही एक प्रसूता ने रास्ते में चलती एम्बूलेंस में पुत्री को जन्म दिया। पुत्री जन्म के बाद अस्पताल लाए गए जच्चा-बच्चा के स्वास्थ का परीक्षण किया गया जिसमें दोनों स्वस्थ पाए गए। पुत्री प्राप्ति पर परिजनों में हर्ष व्याप्त हो गया है।

कादरचौक क्षेेत्र के गांव सुर्खा जलालपुर निवासी विक्रम सिंह की पत्नी गीता गर्भवती थी। आज दोपहर में उसके दर्द होने पर परिजनों ने सरकारी एम्बुलेंस को फोन कर बुला लिया और उझानी सरकारी अस्पताल ला रहे थे। बताते है कि प्रसूता को रास्ते में अचानक तेज दर्द होने लगा तब गाड़ी में मौजूद मेडीकल स्टाफ ने परिवार की महिलाओं की मदद से गाड़ी के अंदर प्रसव कराया जिसमें प्रसूत ने पुत्री को जन्म दिया। पुत्री जन्म के उपरांत जच्चा-बच्चा को अस्पताल लाया गया जहां दोनों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया जिसमें दोनों स्वस्थ पाएं गए। पुत्री के जन्म से परिजनों में खुशियां छा गई है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!