उझानी

छोटे बच्चों को मजबूत शैक्षिक आधार देने और भविष्यगामी पढ़ाई को मन से तैयार करना मकसदः वंदना

Up Namaste

उझानी।नगर की पंजाबी कालौनी निवासी वंदना बब्बर ने नन्हें मुन्नें बच्चों की बेसिक शिक्षा की नींब मजबूत करने के उद्देश्य से वर्ष 2007 में किड्स प्लैनेट प्ले ग्रुप की स्थापना की थी। उन्होंने बताया कि उनके संस्थान में छोटे बच्चों को खेल-खेल में शिक्षा दी जाती है जिससे उनका शारीरिक मानसिक और सामाजिक विकास होता है। वंदना बब्बर ने बताया कि प्ले ग्रुप में बच्चों को रंगों की पहचान, अक्षर ज्ञान, संख्या ज्ञान, कविताएं कहानियां और रचनात्मक गतिविधियां सिखाई जाती हैं साथ ही बच्चों में आत्मविश्वास अनुशासन और अच्छे संस्कारों का विकास भी किया जाता है। उन्होंने बताया कि प्लेनेट प्ले ग्रुप का उद्देश्य बच्चों को एक मजबूत शैक्षिक आधार देना और उन्हें आगे की पढ़ाई के लिए तैयार करना है

Leave a Reply

error: Content is protected !!