उझानी

उझानी में पिकअप के पीछे से बाइक की हुई टक्कर, फरूखाबाद क्षेत्र निवासी जीजा की मौत, साला घायल

Up Namaste

उझानी,(बदायूं)। नोएडा से बाइक द्वारा अपने साले के साथ वापस लौट रहा युवक उझानी बाइपास हाइवे पर हादसे का शिकार हो गया। बाइक पीछे से आगे चल रही पिकअप से जा टकराई जिसमें बाइक चले रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पीछे बैठा उसका साला गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा है वही शव को अपने कब्जें में लेकर पीएम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। मृतक फरूखाबद जिले का रहने वाला है।

फरूखाबाद जिले के थाना अमृतपुर के गांव कोलसोता हरपालपुर निवासी युवक सुरजीत पुत्र सुरेश सिंह अपने साले बदायूं के थाना हजरतपुर के गांव सुकटिया निवासी अनुज के साथ नोएडा में कामधंधा करता है। सुरजीत बाइक से होली का पर्व मनाने अनुज के साथ बीती रात अपने गांव लौट रहा था। बताते हैं कि उसकी बाइक उझानी नगर के बाइपास हाइवे पर पहुंची थी कि उससे आगे चल रही पिकअप से अचानक बाइक अनियंत्रित होकर पीछे से जा टकराई। हादसे में बाइक चला रहे सुरजीत की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पीछे बैठा अनुज गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए मेडीकल कालेज भेज दिया जबकि शव को अपने कब्जें में लेकर मंगलवार को पीएम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। बताते है कि जब हादसे की जानकारी मृतक के परिजनों को हुई तो उनमें चीत्कार मच गई और वह रोते बिलखते बदायूं पहुंच गए। दूसरी ओर घायल का अच्छे से उपचार कराने के लिए उसके परिजन निजी अस्पताल ले गए हैं।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!