उझानीजनपद बदायूं

अमर प्रभात के संपादक वेदभानु आर्य की मां वैदिक मंत्रोंच्चारण के बीच पंचतत्व में हुई विलीन

Up Namaste

उझानी(बदायूं)। जनपद के वरिष्ठ पत्रकार और अमर प्रभात अखबार के सम्पादक वेदभानु आर्य की माता का आज सुबह लम्बी बीमारी के बाद देहावसन हो गया। उन्हें कछला के गंगाघाट पर पंचतत्व में विलीन किया गया। श्री आर्य की माता का निधन होने पर तमाम पत्रकारों ने शोकसभा आयोजित कर दिवंगत आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की।

श्री आर्य की वयोवृद्ध माता श्रीमती रामबेटी आर्य का बरेली के निजी अस्पताल में आज तड़के निधन हो गया। पत्रकारों को जब उनकी माता के निधन की खबर मिली तब वह उनके आवास पर पहुंचे और अपनी संवेदनाएं व्यक्त की। दोपहर बाद दिवंगत रामबेटी आर्य की शवयात्रा निकाली गई जो कछला पहुंच कर विसर्जित हुई जहां उनका वैदिक मंत्रोंच्चारण के बीच अंतिम संस्कार किया गया। उनके निधन पर पत्रकारों ने एक शोक सभा आहूत कर दिवंगत आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थनाएं की। इस अवसर पर जनपद के वरिष्ठ पत्रकार विष्णु देव चांडक्य, पवन वर्मा, राजेश वर्मा, प्रताप यादव, सुनील मिश्रा, विशाल माहेश्वरी, संजीव सक्सेना, अंजार अहमद, राजेश वार्ष्णेय, अभिनव सक्सेना, देवी गुप्ता, बिसौली के पत्रकार आईएम खान, बिल्सी के पत्रकार सुनील वार्ष्णेय समेत तमाम पत्रकार मौजूद रहे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!