बिल्सी

स्थापना दिवस पर आहूत धार्मिक अनुष्ठानों के समापन पर हुआ भण्डारा

Up Namaste

बिल्सी,(बदायूं)। नगर के सिरासौल रोड स्थित श्री संकट मोचन दरबार में मनाएं जा रहे स्थापना दिवस के दूसरे दिन यहां एक विशाल भंडारा आयोजित किया गया।

दरबार के प्रधान मंहत संजय शर्मा ने बताया कि दरबार में दो दिन चले विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराएं गए। साथ ही अखण्ड रामायण पाठ भी किया गया। इसके अलावा यहां बच्चों के विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए गए। जिन्हे देखकर सभी मन प्रसन्न हो गया। दरबार में पंहुचे लोगों का मंहत द्वारा स्वागत कर सम्मानित किया गया। इसके बाद यहां प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर पंडित आशीष वशिष्ट, आलोक सक्सेना, देवकीनन्दन झा, शिवांक शर्मा, शुभम शर्मा, कुसुम शर्मा, मुकेश कुमार, राजेश माहेश्वरी, राजू माहेश्वरी, मनोज वर्मा, संजीव कुमार, नितिन बाबू आदि मौजूद रहे।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!