जनपद बदायूं

होली पर जिले के अलग-अलग स्थानों पर फिसली बाइकें, दो युवक हुए घायल, गंभीर हालत में मेडीकल कालेज रैफर

Up Namaste

उझानी(बदायूं)। थाना उझानी क्षेत्र में अलग-अलग स्थान पर तेज गति की दो बाइके फिसल गई जिसके परिणाम स्वरूप बाइक चला रहे दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एम्बुलेंस से इलाज के लिए उझानी अस्पताल लाया गया जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेन्टर इलाज को डाक्टर ने भेजा है।

पहला हादसा मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव ज्योरापारवारा और चतुरी नगला सम्पर्क मार्ग पर हुआ। गांव चतुरी नगला निवासी अचल पुत्र सूरजपाल होली के पर्व पर किसी काम से मुजरिया जा रहा था इसी दौरान गांव ज्यादापारवारा के समीप अचानक बाइक अनियंत्रित होकर खाई में जगरी जिसके परिणाम स्वरूप अचल गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे पर जुटे ग्रामीणों ने उसके घर सूचना दी जिस पर परिजन मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस के जरिए उझानी अस्पताल इलाज को लेकर आए।

दूसरा हादसा बरेली मथुरा हाईवे के गांव बुटला के समीप हुआ यहां कछला निवासी जितेंद्र पुत्र मेहताब उझानी से वापस अपने घर लौट रहा था इसी दौरान उसकी तेज गति की बाइक फिसल गई जिससे भैंस सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गया। हादसे की सूचना पर पहुंचे परिजन 108 एंबुलेंस के जरिए उझानी अस्पताल इलाज के लेकर आए जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर भेज दिया है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!