उझानी

उझानी में होली पर नामजदों ने एक महिला को उसके पति और देवर समेत पीट कर किया घायल

Up Namaste

उझानी,(बदायूं)। होली का पर्व सारी दुश्मनी भुला कर एक होने का संदेश देता है लेकिन उझानी नगर में होली के पर्व पर रिश्तेदार आपस में भिड़ गए और एक पक्ष ने दूसरे पक्ष की महिला को पति और देवर समेत मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। थाने पहुंच कर पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर दी जिस पर पुलिस ने तीनों को अस्पताल भेज कर उपचार कराया है।

नगर के मौहल्ला भर्राटोला निवासी संजय पुत्र धनपाल और उसकी पत्नी प्रीति, भाई प्रेमसिंह को उसके ही रिश्तेदारों ने होली के पर्व पर जमकर पीटा जिससे तीनों लहूलुहान हो गए। विवाद जब थमा तब पीड़त पक्ष कोतवाली पहुंचा और पुलिस को तहरीर दी जिस पर पुलिस ने तीनों को अस्पताल भेज कर उनका इलाज कराया। इस दौरान महिला ने कहा कि उनकी सिर्फ मरहम पट्टी कराई गई है इसके अलावा उनकी पीड़ा को पुलिस सुनने को तैयार नही है।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!