जनपद बदायूं

उसैत-कादरचैक मार्ग पर पलटी बस, दो दर्जन महिलाएं घायल, प्रयागराज से लौटते वक्त सुबह हुआ हादसा

Up Namaste

बदायूं। प्रयागराज में आयोजित महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम में भाग लेकर लौट रही क्षेत्र की महिलाओं से भरी बस आज सुबह उसैत- कादरचैक मार्ग पर पलट गई जिसके परिणाम स्वरूप एक दर्जन से अधिक महिलाएं घायल हो गई। घायलो को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। एक घायल को गंभीर हालत में अलीगढ़ हायर सेंटर रैफर किया गया है।

आज सुबह महिला यात्रियों से भरी बस उसैत थाना क्षेत्र के गांव हरेंडी के समीप बाइक सवार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गई जिससे बस में सवार महिलाओं मंे चीखपुकार मच गई। बताते है कि हादसे पर जुटे ग्रामीणों ने थाना पुलिस को सूचना दी और बस के अंदर फंसी महिलाओं को निकालना शुरू कर दिया। बताते है कि मौके पर पहुंची पुलिस दो दर्जन से अधिक घायल महिला पुरूषों को उपचार के जिला अस्पताल भेजा जहां से एक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर अलीगढ़ रैफर किया गया है। यहां बता दें कि क्षेत्र सेे भारी संख्या में महिलाएं प्रयागराज में आयोजित महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम में भाग लेने बस से गई थीं और आज सुबह वापस लौटते वक्त लगभग साढ़े सात बजे हादसे का शिकार हो गई।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!