उत्तर प्रदेशजनपद बदायूं

बदायूं में दीपवली पर रही सतरंगी रोशनी और आतिशबाजी की धूम

Up Namaste

बदायूं। बदायूं जिले में दीपावली का पर्व उल्लासपूर्ण वातावरण में धूमधाम के साथ मनाया गया। नागरिकों ने बाजारों में पहुंचकर खील – खिलौने, मिठाइयां, पूजा अर्चना समेत सजावटी सामान की खरीदारी की। शाम होते ही पूरा जिला जगमग और सतरंगी रोशनी से सराबोर हो उठा। युवाओं और बच्चों ने जमकर और पूरी रात आतिशबाजी बजा कर दीपोत्सव का आनंद लिया।

दीपावली के पूजन का समय सायकाल 6:30 से करीब 9:00 तक निर्धारित था इसी निर्धारित समय में व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठानों और नागरिकों ने अपने घरों में माता लक्ष्मी, विघ्नहर्ता प्रभु श्री गणेश तथा कुबेर जी महाराज की विधि विधान एवं वैदिक मंत्र उच्चारण के बीच पूजा अर्चना की और आरती उतारी। पूजा अर्चना के दौरान नागरिकों ने सबकी सुख समृद्धि के साथ देश के खुशहाल होने की प्रार्थना की।

जिले के समीप भारती नगर उझानी के अलावा बिल्सी, सहसवान, उघैती, बिसौली, वजीरगंज, दातागंज समेत पूरे जिले में दीपोत्सव की खुशी एवं नागरिकों का उत्साह खुशियों की बरसात कर रहा था। दीप उत्सव की पूजा अर्चना के उपरांत पूरे जिले में आतिशबाजी का जो दौर शुरू हुआ वह पूरी रात चलता रहा। आतिशबाजी का शोर पूरी रात सुनाई देता रहा। ग्रामीण अंचलों में भी दीपावली का पर्व खुशियों के साथ मनाए जाने के समाचार मिले हैं।

Leave a Reply

error: Content is protected !!