जनपद बदायूं

डीएम ने राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों साथ बैठक आयोजित की

Up Namaste

बदायूं। नगरीय निकाय निर्वाचन  की तैयारियों के सम्बंध में शनिवार को जिलाधिकारी मनोज कुमार ने अपर जिलाधिकारी प्रशासन विजय कुमार सिंह व राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों साथ बैठक आयोजित की।

नगर पालिका परिषद बदायूं दो नगर पालिका परिषद दातागंज का एक एवं नगर पंचायत उसहैत में एक मतदान बूथ पर मानक से अधिक मतदाता होने पर सहायक मतदान बूथ बनाए गए हैं। इसी प्रकार बिल्डिंग खराब होने से उझानी में एक एवं नगर पालिका परिषद बदायूं में तीन मतदान केंद्रों की वैकल्पिक व्यवस्था के सम्बंध में राजनैतिक दलों को जानकारी दी गयी। राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों को मतदान केंद्रों की वैकल्पिक व्यवस्था एवं निर्धारण प्रस्ताव पर सहमति प्रदान की गई। इस अवसर पर जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी डॉ0 प्रमेंद्र सिंह पटेल सहित अन्य सम्बंधित अधिकारी एवं राजनैतिक दलों के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!