उझानीजनपद बदायूं

उझानी में रेत से ओवरलोड भरा डम्पर कार पर पलटा, कार चालक समेत तीन घायल

Up Namaste

उझानी(बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र में बुधवार की सुबह बरेली-मथुरा हाइवे के गांव जिरौलिया के समीप रेत से ओवरलोड भरा डम्पर अनियंत्रित होकर एक कार पर पलट गया जिसके परिणाम स्वरूप कार और डम्पर चालक समेत तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलो को इलाज के लिए मेडीकल कालेज भेजा गया है। हादसे के दौरान एक घंटा यातायात बाधित रहा।

बताया जा रहा है कि आज सुबह लगभग दस बजे के करीब कछला की ओर से रेत से ओवरलोड भरा एक डम्पर तेज गति से बदायूं की ओर जा रहा था। बताते हैं कि गांव जिरौलिया के समीप गांव निवासी अंकित शर्मा पुत्र मुनीश शर्मा अपनी कार को लेकर बरेली जाने के लिए हाइवे पर चढ़े ही थे कि अचानक तेज गति का डम्पर अनियंत्रित होकर कार के ऊपर पलट गया जिससे कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। बताते हैं कि हादसे पर बड़ी संख्या में जुटे ग्रामीणों ने कार में फंसेे अंकित को किसी तरह से बाहर निकला साथ ही डम्पर चालक और परिचालक बिल्सी निवासी शानू उर्फ पप्पू तथा अवधेश को भी डम्पर से निकाल कर समीप में ही राजकीय मेडीकल कालेज इलाज को भेज दिया जहां अंकित शर्मा की हालत गंभीर बनी हुई थी।

हादसे के पीछे की वजह बताई जा रही हैं कि डम्पर चालक अवैध रूप से गंगा रेत ओवरलोड भर बदायूं की ओर जा रहा था कि किसी वाहन चालक ने उसे ईशारा किया कि आरटीओ हाइवे पर खड़ा है जिससे वह डम्पर को और तेज गति से भगाने लगा जो हादसे का कारण बन गया। हादसे के दौरान हाइवे पर जाम की स्थिति बन गई तब कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दूसरी ओर से वाहन निकलवाएं

Leave a Reply

error: Content is protected !!