बदायूं। महाशिवरात्रि का पर्व बदायूं जिले मे उल्लासपूर्ण वातावरण में मनाया गया। घरों में पूजा अर्चना के बाद नागरिकों ने शिव मंदिर में पहुंचकर भगवान का जलाभिषेक कर विशेष रूप से पूजा अर्चना की और सबके कल्याण की प्रार्थनाएं महादेव भोलेनाथ से की।
महा शिवरात्रि के पर्व पर प्रातः काल से ही भक्ति और आस्था का वातावरण विद्यमान था और घरों से लेकर मेट्रो तक हर हर महादेव ओम नमः शिवाय की जय घोष गुंजायमान हो रहे थे। इस अवसर पर प्रातः काल घरों में ऊर्जा अर्चना संपन्न हुई इसके उपरांत नर नारी और बच्चों ने अपने समीप भारती शिव मंदिरों में पहुंचकर भगवान शंकर का और शिवलिंग का भक्ति भाव के साथ जल एवं दुग्ध अभिषेक किया। इस दौरान उमड़ा आस्था के सैलाब ने हर हर महादेव के जयघोष को धरती से लेकर आकाश तक गुंजायमान कर दिया। महादेव के भक्तों ने विशेष रूप से पूजा अर्चना कर सबके कल्याण की प्रार्थना की।
महाशिवरात्रि पर पर बड़ी संख्या में भोले के भक्तों ने कचरा स्थित मां भगवती के तट पर पहुंचकर पवित्र गंगा नदी में स्नान किया और मां गंगा की पूजा का अर्चना करने के उपरांत गंगाजल भरा और जिले भर के सवालों के अलावा प्राचीन और प्रसिद्ध उझानी के बुर्रा और पटना देवकली मंदिर में पहुंचकर शिवलिंग का अभिषेक किया और बेर सिंगारी मिठाई फलों का भोग लगाकर धतूरा भांग पुष्प अर्पित किए। जिले के उझानी बिल्सी सहसवान उघैती दहगवां वजीरगंज बिसौली बिनाबर दातागंज समेत पूरे जिले के अलावा ग्रामीण अंचलों में महाशिवरात्रि का पर्व आस्था और उल्लास के साथ मनाने तथा भगवान शंकर की जलाभिषेक की समाचार प्राप्त हो रहे हैं।
.





