सहसवान

आत्मीयता सबसे बड़ी पूजा, इसे आत्मसात् करने की जरूरतः प्रवीण

Up Namaste

सहसवान,(बदायूं)। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय में महाशिवरात्रि का पर्व आस्था और धूमधाम के साथ मनाया। इस मौके पर शिव ध्वज फहरा कर देवो के देव महादेव को नमन किया।

विद्यालय परिसर में आयोजित महाशिवरात्रि पर्व कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान शंकर की पूजा अर्चना से हुआ। इस अवसर पर मौजूद लोगों ने आस्था के साथ शिव ध्वज को फहराया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसपी सिटी प्रवीण सिंह चैहान ने लोगों को भाईचारा, शांति तथा आत्मीयता का पाठ पढ़ाते हुए उसे आत्मसात् करने का आह्वान किया। संस्था के मुख्यालय आबू पर्वत से आए वीके रवेन्द्र ने सभी को आध्यात्मिकता को जगाने के लिए उत्साह प्रदान किया। बदायूं से आईं वीके किरन और अरुणा ने महाशिवरात्रि के महत्व पर प्रकाश डाला। इस मौके पर चेतन स्वरूप सक्सेना, शिशुपाल सिंह यादव, राम अवतार कश्यप, गुलफाम सिंह यादव, सत्यपाल सिंह यादव, ओमपाल, हेमराज, उदयवीर सिंह राठौर, राम स्वरूप, वीरेश कश्यप, संतोष शर्मा, आदर्श सक्सेना, शिशुपाल सिंह राघव, राजेन्द्र सिंह, राधेश्याम आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!