उत्तर प्रदेश

राजकीय सम्मान के साथ नरौरा के बंसीघाट पर पंचतत्व में विलीन हुए जन नायक कल्याण सिंह, सांसद बेटे राजवीर सिंह ने दी मुख्याग्निी

Up Namaste

नरौरा,(बुलंदशहर)। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह के पार्थिव शरीर का आज नरौरा के बंसीघाट पर पूर्ण राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उनके सांसद बेटे राजवीर सिंह ने अपने पिता को मुख्यागिनी दी। अंतिम संस्कार से पूर्व दिवंगत भाजपा नेता और जन नायक कल्याण सिंह को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम सलामी दी गई और शोक की धुन बजाई गई। नरौरा घाट पर पहुंचेे यूपी के सीएम आदित्यनाथ योगी के अलावा रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी समेत अन्य केन्द्रीय एवं यूपी सरकार के मंत्रियों ने अंतिम श्रद्वांजलि दी।
दिवंगत जन नायक कल्याण सिंह के पार्थिव शरीर को जनता के दर्शनार्थ उनके गृहनगर अतरौली में रखा गया था जहां से आज दोपहर शवयात्रा शुरू हुई और नरौरा स्थित गंगा तट के बंसीघाट पहुंची। बंसीघाट पर अंतिम संस्कार से पहले वहां मौजूद रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, स्मृति ईरानी और यूपी के सीएम आदित्यनाथ योगी, मध्य प्रदेेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान समेत तमाम केेन्द्रीय और उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री नेे उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र चढ़ा कर अंतिम श्रद्धांजलि दी। बंसीघाट पर भाजपा समेत अन्य दलों एवं सामाजिक संगठनों के लोगों ने पहुुंच कर अंतिम दर्शन किए साथ ही श्रद्वांजलि अर्पित की। जन जन के नेता के रूप में पहचाने जाने वाले भाजपा नेता कल्याण सिंह कोे अंतिम विदाई देने के लिए जन सैलाव उमड़ पड़ा था। अलीगढ़ समेेत प्रदेेश के कई जनपदों से लोग नरौरा घाट पहुंचे और अपने प्रिय नेता को अंतिम विदाई दी। अंतिम संस्कार से पूर्व दिवंगत भाजपा नेता को राजकीय सम्मान दिया गया और सेेना के जवानों ने अंतिम सलामी दी वही मातमी धुन भी बजाई। दिवंगत कल्याण सिंह की चिता को सजाया गया और फिर उनके पुत्र सांसद राजवीर सिंह ने वेद मंत्रोच्चारण के बीच अपने पिता की चिता को मुख्याग्निी दी। इस अवसर पर मौजूद क्या नेता क्या जनता सभी नम आंखों से अपने प्रिय नेता को पंचतत्व मंे विलीन होते देखते रहे।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!