उझानी

मां संतोषी और यज्ञ देवता की सर्व समाज के कल्याण की कामना

Up Namaste

उझानी,(बदायूं)। बरेली-मथुरा हाइवे पर बने भव्य मां संतोषी कृपा मंदिर का प्रथम वार्षिकोत्सव आज धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान सम्पन्न हुए जिसमें आयोजित यज्ञ में भक्तों ने पूर्णाहुति प्रदान कर मां संतोषी और यज्ञ देवता से सर्व समाज के कल्याण की प्रार्थनाएं की।

मां संतोषी कृपा मंदिर का वार्षिकोत्सव मनाने जुटे भक्तों ने सर्व प्रथम मां संतोषी और प्रथम पूज्यनीय श्री गणेश भगवान का पूजन अर्चन किया। इस दौरान भक्तों ने सभी देवी-देवताओं की प्रतिभाओं का भव्य श्रंगार कर उनकी पूजा अर्चना की। इस अवसर पर मंदिर परिसर में आयोजित हवन में बड़ी संख्या में भक्तों ने आहूतियां दी और हवन के समापन पर सभी भक्तों ने पूर्णाहुति प्रदान की और मां संतोषी तथा यज्ञ देवता से सर्वजनों की निरोगी काया और समाज के कल्याण की मन्नतें मांगी। हवन पूजन के उपरांत मुख्य यजमान संजय मित्तल, सारिका मित्तल एडवोकेट ने भक्तों के साथ देवी देवताओं की आरती उतारी और प्रसाद का वितरण कराया। इस मौके पर बच्चों ने केक काट कर मंदिर का पहला जन्मदिवस मनाया और मां संतोषी से सबके कल्याण की कामना की।

Leave a Reply

error: Content is protected !!