बदायूं। विकसित भारत संकल्प यात्रा 15 नवंबर, से 26 जनवरी तक के सफल क्रियान्वयन के संबंध में जिलाधिकारी मनोज कुमार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिसमें डीएम ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा का मुख्य उद्देश्य प्रमुख योजनाओं का लाभ, लक्षित लाभार्थियों, खास तौर से वंचित व असंतृप्त लोगों तक समयबद्ध तरीके से पहुंचे। जन सामान्य को जागरूक करते हुए वंचितों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना। लाभार्थियों के व्यक्तिगत कहानियों/अनुभव साझा करने के माध्यम से सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी एकत्रित करना है।
उन्होंने संबंधित समस्त विभागीय अधिकारियों से कहा कि यह एक अवसर है, जिसके माध्यम से केन्द्र/राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ छूटे एवं पात्र लाभार्थियों को दिलाया जाना है। उन्होंने जनमानस को इस योजना के माध्यम से जागरूक करने, छूटे हुए पात्र लाभार्थियों का चयन करते हुए लाभाविंत करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार, अपर जिलाधिकारी प्रशासन विजय कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अजय प्रताप, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 प्रदीप वार्ष्णेय, उप जिलाधिकारी सदर लाल प्रसाद वर्मा अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।




