उझानीजनपद बदायूं

उझानी में डम्पर से टकराई रोडवेज बस : आधा दर्जन से अधिक घायल

Up Namaste

उझानी(बदायूं)। दिल्ली से आ रही तेज गति की रोडवेज बस आधी रात के बाद उझानी क्षेत्र के गांव हजरतगंज के समीप आगे चल रहे डम्पर से टकरा गई जिसके परिणाम स्वरूप चालक समेत आधा दर्जन से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया है।

दिल्ली से आ रही रोडवेज बस कोतवाली क्षेत्र के गांव हजरतगंज के समीप रात लगभग तीन बजे आगे चल रहे डम्पर से जा टकराई। हादसा डम्पर चालक द्वारा कट पर अचानक डम्पर को मोड़ने के कारण हुआ। इस हादसे में बस चालक सर्वेश शुक्ला निवासी मानगांव थाना मिर्जापुर, शांति देवी पत्नी सरवन सिंह गांव गौरवमई थाना मुरसानगंज, सुनीता पत्नी सत्यपाल गांव भौती थाना मिर्जापुर, मोनी पुत्री सत्य पाल गांव भौती थाना मिर्जापुर, लालाराम पुत्र रामविलास गांव सेहंदपुर थाना दातागंज, सरवन सिंह पुत्र नाथूराम गांव औराई थाना मुरसानगंज समेत आधा दर्जन से अधिक यात्री गंभीर रूप घायल हो गए।

हादसे की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया जहां सभी का इलाज चल रहा है।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!