जनपद बदायूं

संतोष वैश्य बने गाजीपुर के सीडीओ, राकेश पटेल को बदायूं में मिली तैनाती

Up Namaste

बदायूं। अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) संतोष कुमार वैश्य का शासन ने प्रमोशन करते हुए गाजीपुर का मुख्य विकास अधिकारी बनाया है। श्री वैश्य के स्थान पर प्रतापगढ़ के मुख्य राजस्व अधिकारी राकेश पटेल को तैनाती दी गई है।

मंगलवार को शासन द्वारा जारी की गई स्थानांतरण सूची में बदायूं में तैनात अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) का प्रमोशन करते हुए गाजीपुर का मुख्य विकास अधिकारी बनाया है वही प्रतापगढ़ में तैनात मुख्य राजस्व अधिकारी राकेश कुमार पटेल का स्थानांतरण बदायूं में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) के पद पर तैनात किया है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!