जनपद बदायूं

भविष्य में एक अच्छे वैज्ञानिक के रूप में उभारेगें बच्चें : डीएम

Up Namaste

बदायूं। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश के सचिव प्रकाश बिंदु आईएएस के निर्देशानुसार जिला विज्ञान क्लब बदायूं के तत्वावधान में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का थीम वैश्विक कल्याण के लिए वैश्विक विज्ञान इस विषय पर जनपद के 4 दर्जन से अधिक विद्यालयों के 110 मॉडल प्रस्तुत किए गए।

मुख्य अतिथि जिलाधिकारी मनोज कुमार ने शिक्षाधिकारियों समेत अन्य अधिकारियों एवं स्कूली शिक्षकों के साथ बच्चों द्वारा बनाएं गए विभिन्न माडलों का अवलोकन किया और विज्ञान के प्रति बच्चों में बढ़ती रूचि के लिए उनके प्रयासों की सराहना की। उन्होने कहा कि इस उम्र में वैज्ञानिक रचनात्मक सोच उत्पन्न हो रही है। उन्होंने कहा कि बच्चें भविष्य में एक अच्छे वैज्ञानिक के रूप में उभारेगें। डीएम ने बच्चों द्वारा बनाएं गए पर्यावरण मॉडल की भी प्रशंसा की।

सभी विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की और चयनित मॉडल बनाने वाले प्रतिभागियों से आव्हान किया कि वे मंडल स्तर पर जाकर अपनी प्रतिभा का अच्छा सा प्रदर्शन करें। कार्यक्रम अध्यक्ष विद्यालय निरीक्षक ने कहा कि विद्यार्थियों से आवाहन किया कि विज्ञान के क्षेत्र में मन लगाकर कार्य करें क्योंकि हमारी सरकार भारत को तकनीकी रूप से स्वावलंबी बनाने के लिए प्रयासरत है।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!