जनपद बदायूं

वजीरगंज में शिव भक्त मंगलवार को करेंगे महादेव का जलाभिषेक, सजाए गए मंदिर

Up Namaste

वजीरगंज,(बदायूं)। एमएफ हाईवे पर स्थित प्राचीन भगवान भोलेनाथ के सिद्ध पीठ पर क्षेत्र से गंगाजल भरने गए हजारों शिवभक्त महाशिवरात्रि पर्व पर अपने आराध्य का जलाभिषेक करेंगे। महाशिवरात्रि के पर्व पर सिद्धपीठ मेले का आयोजन भी किया जाएगा।

एमएफ हाईवे पर भगवान भोलेनाथ का प्रसिद्ध मंदिर है जहां समूचे क्षेत्र के शिवभक्त हर साल महाशिवरात्रि पर्व पर गंगा जल भर कर लाते है और देवो के देव महादेव का श्रद्धा के साथ जलाभिषेक कर पूजा अर्चना करते हैं। सोमवार को कस्बा समेत क्षेत्र के हजारों शिवभक्त कछला तथा हरिद्वार से जल भरने के लिए गए है।मंगलवार को शिवभक्त लौट कर भोलानाथ मंदिर पर शिव का जलाभिषेक करेंगे। भगवान शंकर के प्राचीन मंदिर सिद्धपीठ को भव्य रूप से सजाया जा रहा है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!