बदायूं। पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन द्वारा उत्तर प्रदेश लेखपाल परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए 05309/05310 बरेली जं.-मथुरा जं.-बरेली जं. परीक्षा विशेष गाड़ी का संचलन 21 मई को किया जाएगा।
05309 बरेली जं.-मथुरा जं. परीक्षा विशेष गाड़ी 21 मई को बरेली जं. से प्रातः चार बजे चलकर बदायूं 4.48 बजे पहुंचेगी और उझानी से 05.00 बजे, सोरो सुकर क्षेत्र से 05.32 बजे, कासगंज से 06.10 बजे, सिकन्दरा राव से 06.36 बजे, हाथरस सिटी से 07.17 बजे तथा मथुरा कैंट से 08.30 बजे छूटकर मथुरा जं. 08.45 बजे पहुॅचेगी।
वापसी यात्रा में 05310 मथुरा जं.-बरेली जं. परीक्षा विशेष गाड़ी 21 मई,2026 को मथुरा जं. से 13.10 बजे प्रस्थान कर मथुरा कैंट से 13.25 बजे, हाथरस सिटी से 14.13 बजे, सिकन्दरा राव से 14.42 बजे, कासगंज से 15.20 बजे, सोरा सुकर क्षेत्र से 15.40 बजे, उझानी से 16.17 बजे तथा बदायूँ से 16.35 बजे छूटकर बरेली जं. 17.50 बजे पहुॅचेगी। परीक्षा स्पेशल से लेखपाल परीक्षार्थियों बिना किसी झंझट अपने गंतव्य तक पहुंचने में आसानी होगी।



