उझानी

पंचायती राज प्रधान संगठन के मंडल उपाध्यक्ष बने सुखपाल, प्रधानों ने किया स्वागत

Up Namaste

उझानी(बदायूं)। पंचायती राज प्रधान संगठन उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष कौशल कुमार पाण्डेय ने उझानी के गांव रिनोईया के प्रधान सुखपाल वर्मा को संगठन का मंडल उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। श्री वर्मा के आज उझानी पहुंचने पर प्रधानों ने जोरदार स्वागत किया।

पंचायती राज प्रधान संगठन के मंडल उपाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार सुखपाल वर्मा उझानी पहुंचे जहां ब्लाक परिसर में संगठन के जिलाध्यक्ष पंकज सक्सेना ने अन्य पदाधिकारियों एवं प्रधानों के साथ फूल मालाओं से लाद कर जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर श्री वर्मा ने कहा कि संगठन के माध्यम से प्रधानों के समक्ष आने वाली समस्याओं का शासन प्रशसन स्तर से निराकरण कराने का प्रयास करेंगे।

इस मौके पर कार्यकारी जिलाध्यक्ष नवीन शाक्य, जोगेन्द्र कुमार, राजेन्द्र कुमार, ज्ञान चंद्र, गुलशन, महेन्द्र, राजन यादव, राकेश सिंह, चंद्रभान, संदेश यादव, मनोज प्रधान आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!