उझानीजनपद बदायूं

सही दिशाबोध से युवा करेंगे ऊंचे दर्जे के कार्य और रचेंगे इतिहासः लीलाधर

Up Namaste

उझानी(बदायूं)। अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान में पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं प्रज्ञा पुराण कथा का भव्य कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हुआ। पीतवस्त्र धारी मातृशक्तियों और देवकन्याओं ने सिर पर कलश धारण कर नगर के मुख्य मार्गों से कलश यात्रा निकाली। गायत्री परिजन नत्थू लाल शर्मा, भवेश शर्मा और पंकज कुमार ने वेदमंत्रोच्चारण कर शक्ति कलश का पूजन कराया।

इस अवसर पर लीलाधर शर्मा ने कहा कि श्रेष्ठ संस्कारों से मानव में देवत्व जागेगा और अंतःकरण पवित्र होगा। युवाओं में क्रांतिकारी परिवर्तन करने की अद्भुत क्षमता है। सही दिशाबोध मिले तो ऊंचे दर्जे के कार्य करेंगे और इतिहास रचेंगे। भव्य कलश यात्रा गाजे बाजे के साथ प्रज्ञा गीतों की धुन पर नगर के कृष्णा कालोनी, पंजाबी कालोनी, श्रीनारायणगंज, लिंक रोड, स्टेशन रोड, घंटाघर, सब्जी मंडी होती हुई यज्ञ स्थल पर पहुंची।

श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा का पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। कलश यात्रा में मातृशक्ति और देव कन्याओं ने अपने सिर पर कलश धारण किए प्राणियों में सद्भावना हो, विश्व का कल्याण हो के नारे और गगन मुंबई पताकाएं लेकर चल रही थी। इस मौके पर सुरेंद्र पाल, सुखपाल शर्मा, भुवनेश शर्मा, नरेंद्र कुमार, ममता शर्मा, दया शर्मा, राजेंद्र पाल सिंह, अनवीर सिंह, ओम प्रकाश आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!