बिल्सी

महिलाएं प्रत्येक क्षेेत्र में लहरा रही हैं अपना परचम: रेखा भारती

Up Namaste

बिल्सी,(बदायूं)। तहसील क्षेत्र के गांव रिसौली स्थित उच्च प्राथमिक स्कूल पर मिशन शक्ति कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि अंबियापुर की ब्लॉक प्रमुख रेखा भारती ने कहा कि वर्तमान समय में महिलाएं प्रत्येक क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही है। बीएसए महेन्द्र प्रताप बोले- महिलाएं पुुरूषों से कम नही है।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ने भाजपा के पदाधिकारी डीपी भारती के साथ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कराया उसके बाद स्कूल के बच्चों ने सरस्वती वंदना के साथ विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।
कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में योगदान दे रही महिलाओं को बीएसए महेंद्र प्रताप एवं अतिथियों ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होने कहा कि आज महिलाएं किसी भी क्षेत्र में परुषों से पीछे नहीं है। वह लगातार अपने को सशक्त बनाने का प्रयास कर रही है। जिसमें प्रदेश सरकार भी महिलाओं को बराबर की हिस्सेदारी देने का प्रयास कर रही है। इस मौके पर उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष सीमा यादव, खंड शिक्षाधिकारी अशोक कुमार पाठक, प्रधानाध्यापक किरन सिंह सिसौदिया समेत कई लोग मौजूद रहे।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!