उझानी

चिंतन-चरित्र और पवित्र आचरण से लिखें राष्ट्र की गौरवगाथा: संजीव

Up Namaste

उझानी,(बदायूं)। शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में चल रहे प्रखर बाल संस्कारशाला के कैंप कार्यालय पर गणतंत्र दिवस पर बच्चों ने देशभक्ति गीतों, लोकनृत्यों की शानदार प्रस्तुति दी।

फौजी सतीश चंद्र शर्मा ने राष्ट्रध्वज फहराया। उन्होंने राष्ट्रध्वज देश के गौरव का प्रतीक है। गायत्री परिवार के संजीव कुमार शर्मा ने युवा चिंतनए चरित्र और पवित्र आचरण से लिखे राष्ट्र की गौरव गाथा। निर्मल गंगा जन अभियान जिला संयोजक सुखपाल शर्मा ने बालिका नेहा, कल्पना, कशिश, दीप्ति, आयुषी, अंश, रौनक, आकांक्षा, डौली, अंजलि, खुशबू, कनक को बच्चों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। इस मौके पर रामनिवास शर्मा, रीना शर्मा, आरती शर्मा, सौम्या, हेमंत आदि मौजद रहे। संचालन मृत्युंजय शर्मा ने किया। इधर ओमप्रकाश शर्मा इंटर कालेज अब्दुल्लागंज में बड़ा हनुमान मंदिर महंत कमलाकांत महाराज ने राष्ट्रध्वज फहराया। प्रबधक धर्मेंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि युवाशक्ति ही रचेगी नया इतिहास। प्रधानाचार्य आरपी सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर अजब सिंह, संदीप कुमार, संजीव कश्यप, विपिन मिश्रा, शालिनी शर्मा, रामस्नेही, सुमनलता सक्सेना, अश्मि उपाध्याय, पूर्णिमा सक्सेना, रेनू शर्मा, भावना शर्मा, विदुषी, मिथिलेश कुमारी, नीलोफर, दीपिका, रश्मि आदि मौजूद रहीं।

Leave a Reply

error: Content is protected !!