जनपद बदायूं

आकाशीय बिजली गिरने से युवक और भैंस की मौत, इस्लामनगर और मुजरिया क्षेत्र में हुआ हादसा

Up Namaste

बदायूं। जनपद में दो अलग-अलग स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक और भैंस की मौके पर ही मौत हो गई है। युवक की मौत पर उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जें में लेकर पीएम करा कर परिजनों के हवाले कर दिया।

जनपद के थाना इस्लामनगर क्षेत्र के गांव कुंदावली निवासी 20 वर्षीय बबलू पुत्र सोबरन अपने पिता और भाई के साथ रविवार की दोपहर खेत पर काम कर रहा था। बताते हैं कि अपराह्न तीन बजे के करीब अचानक बरसात होने लगी जिस पर बचने के लिए बबलू एक ओर खड़ा हो गया। बताते हैं कि बबलू बरसात के दौरान किसी पर फोन से बात करने लगा इसी दौरान एक धमाके साथ आकाशीय बिजली उसके ऊपर गिर गई जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। तेज धमाके पर मृतक के भाई और पिता वहां पहुंचे लेकिन उन्हें बबलू मृत अवस्था में मिला।

बबलू की मौत पर उसके परिवार में कोहराम मच गया। दूसरी ओर थाना मुजरिया क्षेत्र के गांव जोरा पारवाला निवासी परवेज पुत्र मुबीन की भैंस पर दोपहर लगभग दो बजे अचानक आकाशीय बिजली गिर गई जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। भैंस की मौत पर परवेज के घर में कोहराम मच गया। उसने भैंस की मौत की सूचना राजस्व विभाग को देकर आर्थिक सहायता की मांग की है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!