उझानीजनपद बदायूं

जिला कुश्ती संघ के चेयरमैन बने विधायक राजीव सिंह, मोनू महाजन अध्यक्ष, अतर सिंह यादव संरक्षक बने

उझानी(बदायूं)। नगर में जिला ओलम्पिक संघ के अध्यक्ष राजन मेंदीरत्ता के आवास पर आयोजित जिला कुश्ती संघ की बैठक में सर्व सम्मति से दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह बब्बू भइया को चेयरमैन चुना गया जबकि मोनू महाजन को अध्यक्ष और अतर सिंह यादव को संरक्षक चुना गया। चुने गए सभी पदाधिकारियों ने एक स्वर में कहा कि वह भारत के प्राचीन खेल कुश्ती को निखारने के लिए काम करेंगे।

ओलम्पिक संघ के जिलाध्यक्ष राजन मेंदीरत्ता की अध्यक्षता में सम्मन बैठक में कुश्ती संघ को सक्रिय करने की रूपरेखा तय की गई जिसके मद्देनजर कुश्ती जैसे प्राचीन खेल में रूचि रखने वाले लोगों को संघ में जिम्मेदारियां दी गई। जिला कुश्ती संघ के चेयरमैन चुने जाने के बाद विधायक राजीव सिंह ने कहा कि कुश्ती जैसे खेल में प्रतिभाओं की कमी नही है लेकिन उन्हें वास्तविक रूप से मंच न मिल पाने के कारण खिलाड़ियों की प्रतिभाएं दम तोड़ जाती हैं। विधायक श्री सिंह ने कहा कि वह सभी पदाधिकारियों के सहयोग से ग्रामीण स्तर तक की प्रतिभाओं की खोज कर उन्हें मंच प्रदान कराने का काम करेंगे साथ ही इन प्रतिभाओं को जिला, मंडल और प्रदेश एवं राष्ट्र स्तर तक कुश्ती लड़ने के लिए भेजेंगे। उन्होंने कहा कि वह कुश्ती खेल को बढ़ावा देने के लिए शासन से हर संभव मदद लेने में पीछे नही हटेंगेे।

बैठक में आर्येन्द्र यादव को उपाध्यक्ष, हरवंश यादव पहलवान को सचिव, सुरेश यादव, कु. कमलेश कश्यप, मनोज यादव संयुक्त सचिव बनाएं गए हैं। इस अवसर पर जिला ओलम्पिक संघ के अध्यक्ष राजन मेंदीरत्ता और समाजसेवी किशन शर्मा ने कहा कि अब समय आ गया हैं कि प्रत्येक खेल में छिपी प्रतिभाओं को खोज कर उन्हें आगे बढ़ाया जाए। पूर्व ब्लाक प्रमुख हरवंश पहलवान ने खेलों के प्रति रूझान रखने वालों का आभार जताया। इस अवसर पर रामदास यादव पीटीआई, आर्येन्द्र यादव, मनोज यादव, अजयपाल सिंह, चांद मुहम्मद, नीरज शर्मा और मधुकर मिश्रा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!