उत्तर प्रदेशजनपद बदायूं

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में 204 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में, गूंजी शहनाईया, अधिकारियों ने दिए उपहार

बदायूं 7 मार्च। उप्र सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत बदायूं में अनुसूचित जाति,अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग,अल्पसंख्यक वर्ग एवं सामान्य वर्ग के निर्धन/गरीब व्यक्तियों की पुत्रियों के विवाह का आयोजन गुरूवार को जनप्रतिनिधियों एवं समाज के गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया। जनपद को हिन्दू-203 मुस्लिम-01 सहित कुल 204 जोड़े विवाह के पवित्र बंधन में बंधे।

जिला समाज कल्याण अधिकारी रामजनम ने बताया कि प्रति जोड़ा व्यय हेतु कुल धनराशि रु. 51000 निर्धारित की गयी है,जिसमें 35000 की धनराशि कन्या के खाते में रु0 10000 की धनराशि विवाह संस्कार के लिए आवश्यक सामग्री जैसे-कपड़े, गहने एवं बर्तन इत्यादि हेतु तथा 6000 की धनराशि विवाह आयोजन की व्यवस्थाओं एवं अतिथितियों के स्वागत सत्कार पर व्यय कर विवाह सम्पन्न कराये गये हैं।

Leave a Reply

error: Content is protected !!