जनपद बदायूं

पत्नी की मौत से अवसाद में अआए युवक ने फांसी लगा कर दी जान

Up Namaste

बदायूं। उसैहत थाना क्षेत्र के गांव घसनगला में पत्नी की मौत से अवसाद में आए एक युवक ने फांसी का फंदा लगाकर अपनी जान दे दी।

बताया जा रहा है कि थाना उसहैत क्षेत्र के घसनगला गांव निवासी 25 वर्षीय जय सिंह पुत्र जौहरी की पत्नी की चार-पांच माह पहले बीमारी के चलते उसकी पत्नी की मौत हो गई थी। पत्नी की मौत के बाद गमगीन युवक शराब पीने लगा और 3 अगस्त को उसने जमकर शराब पीने के बाद नशे की हालत में कमरे के कुंडे में फांसी का फंदा लगा कर उस पर लटक गया।

बताते हैं कि युवक के आत्महत्या करते वक्त उसके बच्चे ने देख लिया और शोर मचा दिया। शोर सुनकर परिवार मोहल्ले के लोग आनन-फानन में जय सिंह को नीचे उतारा और इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज लेकर गए। इलाज के दौरान युवक ने शुक्रवार की देर रात दम तोड़ दिया। पुलिस ने युवक की मौत की सूचना पर मेडीकल कालेज पहुंच कर उसके शव को कब्जे में लेकर शव का पोस्टमार्टम कराया है। घटना के बाद मृतक की मौत से परिवार वालों का रोरो कर बुरा हाल बना हुआ है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!