उझानीजनपद बदायूं

उझानी की छात्राओं ने राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु के साथ मनाया रक्षाबंधन का पर्व

Up Namaste

उझानी(बदायूं)। देवनागरी इंटर कालेज की आधा दर्जन छात्राओं ने आज प्रधानाचार्य के साथ दिल्ली में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु से शिष्टाचार भेंट करने के उपरांत उन्हें राखी बांध कर रक्षाबंधन का पर्व मनाया।

कालेज की छात्राएं शिवि शर्मा, निष्ठा गौतम, अंशी उपाध्याय, मोनिका पाल और दिशापाल ने प्रधानाचार्य राममोहन शर्मा के नेतृत्व में आज देश की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु से मुलाकात की। इस दौरान श्रीमती मुर्मु ने छात्राओं से शिक्षा से जुड़े विषयों पर गंभीरता पूर्वक बात की जिसका छात्राओं ने राष्ट्रपति को अपने विचारों से अवगत कराया। छात्राओं ने रक्षाबंधन का पर्व होने के कारण राष्ट्रपति को राखी बांध कर उनके साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया। राष्ट्रपति के साथ रक्षाबंधन का पर्व मना कर छात्राओं ने स्वयं् को गौरवांवित महसूस किया।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!