उझानीजनपद बदायूं

श्राद्ध पूर्णिमा पर नागरिकों ने कछला गंगा तट पर पितरों को किया तपर्ण

Up Namaste

उझानी(बदायूं)। श्राद्ध शुरू होने से पूर्व भादो मास की पूर्णिमा पर कछला स्थित गंगा तट पर जुटे श्रद्धालुओं ने अपने पितरों को जल से तपर्ण कर उनकी पूजा अर्चना की और कल्याणकारी प्रार्थनाएं भी की। भादो पूर्णिमा पर हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।

शनिवार से शुरू होने वाले पितृ पक्ष से पूर्व पूर्णिमा पर हजारों श्रद्धालु कछला स्थित मां भागीरथी के तट पर जुटे और पवित्र गंगा नदी में स्नान करने के बाद पूजा अर्चना करते हुए अपने पितरों को जल का दान दिया और उनसे कल्याणकारी प्रार्थनाएं की। इसके अलावा पूर्णिमा पर गंगा स्नान करने के लिए जन सैलाव उमड़ पड़ा। गंगा स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने मां गंगा की पूजा अर्चना की और प्रसाद का वितरण कराया। इस दौरान गंगा तट पर लगे मेले में श्रद्धालुओं विशेष कर महिलाओं और बच्चों ने जमकर खरीददारी की।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!