उझानीजनपद बदायूं

घर से लापता किशोर का शव गंगा नदी में उतराता मिला, मंदबुद्धि था किशोर

Up Namaste

उझानी(बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र में दो दिन से लापता किशोर का शव सोमवार की सुबह गंगा में उतराता मिलने से ग्रामीणों में सनसनी फैल गई। किशोर का शव देख कर परिजनों में कोहराम मच गया। लापता किशोर का शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जें में लेकर पीएम को भेज दिया है। मृतक मंदबुद्धि बताया जा रहा है।

कोतवाली क्षेत्र के गांव हुसैनपुर पुख्ता कुंवरपाल कश्यप का 15 वर्षीय पुत्र राजेश कश्यप मंदबुद्धि है। राजेश गत शनिवार को अचानक अपने घर से लापता हो गया। परिजनों ने उसे काफी तलाश किया मगर उसका कोई पता नही चल सका। बताते हैं कि परिजन उसे तलाश रहे थे कि सोमवार को ग्रामीणों ने सूचना दी कि राजेश का शव गंगा में उतरा रहा है। ग्रामीणों की इस सूचना पर परिजन गंगा किनारे पहुंचे जहां राजेश का शव पानी में पड़ा हुआ था।

बताते हैं कि शव को देेख कर परिजनों में चीख पुकार मच गई। इस बीच लापता किशोर का शव मिलने की सूचना पर कछला चौेकी पुलिस मौेके पर पहुंच गई और परिजनों से जानकारी करने के बाद पंचनामा भर कर शव को पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!