उझानीजनपद बदायूं

श्रद्धा और परम्परागंत तरीके से मनाया गया महाछठ पर्व, व्रत कर रही महिलाओं ने उदयमान सूरज को दिया अर्ध्य

Up Namaste

उझानी(बदायूं)। छठ पर्व गंगा तट पर परम्परागत तरीके और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने पवित्र गंगा नदी में खड़े होकर भगवान सूर्य की पूजा अर्चना करते हुए उदयमान सूर्य को अर्ध्य देकर अपना व्रत खोला।

महाछठ पर्व मनाने जुटी महिलाओं ने गंगा तट पर भगवान भास्कर की पूजा अर्चना की और सूर्य नारायण की उपसना करते हुए हवन-पूजन किया। व्रत कर रही महिलाओं ने उगते हुए सूरज के दर्शन करने के साथ उन्हें अर्ध्य देकर उनकी पूजा अर्चना की। इस अवसर पर जुगनू कलावती राजेश्वरी मुन्नी देवी मीरा देवी रीता कैलाश गुडिया देवकुमार विष्णु मीरा वंदना बीरेन्द्र सोनम आदि मौजूद रहे।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!