बदायूं। जनपद के उपनगर इस्लाम नगर के रहने वाला एक युवक रविवार की देर रात बाइक से चंदौसी स्थित अपनी ससुराल जा रहा था इसी दौरान रास्ते में अज्ञात वाहन ने उसे मय बाइक के रौंद दिया जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गई जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
इस्लामनगर के मौहल्ला मटिया निवासी 35 वर्षीय ओमप्रकाश रविवार की देर रात अपने घर से चंदौसी स्थित अपनी ससुराल जाने की कह कह कर बाइक से निकला था। बताते हैं कि चंदौसी मार्ग पर गांव सिठोली के समीप अज्ञात वाहन ने मय बाइक के ओमप्रकाश को रौंद दिया जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बताते हैं कि हादसे पर जुटे ग्रामीणों और राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल ओमप्रकाश को इलाज के लिए अस्पताल लाई जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने युवक की शिनाख्त उसके पास मौजूद मोबाइल से करते हुए परिजनों को सूचना दी जिस पर वह रोते-बिलखते अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने शव का पीएम करा कर उसे परिजनों के हवाले कर दिया है।





