जनपद बदायूं

सांड के हमले में पुलिस कर्मी घायल

Up Namaste

बिसौली। दबतोरी चौकी पर आवारा सांड ने एक पुलिस कर्मी पर अचानक हमला बोल दिया जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। चैकी में मौजूद अन्य पुलिस कर्मियों ने उसे बामुश्किल सांड के चुंगल से बचाया। घायल पुलिसकर्मी को पुलिस कर्मियों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचाार के लिए भर्ती कराया गया है। कोतवाली क्षेत्र की पुलिस चौकी दबतोरी पर सुबह एक आवारा सांड में अचानक हमला कर दिया। इस दौरान सांड ने चौकी पर तैनात दीवान अनेक सिंह को उठाकर पटक दिया। हमले में अनेक सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। अन्य पुलिसकर्मियों व आसपास के लोगों ने सांड को जैसे तैसे वहां से भगाया। साथी पुलिसकर्मी अनेक सिंह को घायल अवस्था में सीएचसी लेकर पहुंचे। उपचार के बाद घायल पुलिसकर्मी की हालत में सुधार बताया जा रहा है।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!