उझानी

तीज प्रतियोगिताओं में मदरशील के स्कूली बच्चों ने बिखेरा प्रतिभा का जलवा

Up Namaste

उझानी,(बदायूं)। हरियाली तीज के अवसर पर मदरशील मैमोरियल अकादमी में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमंे छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिताओं के क्रम में छात्राओं ने अपने हाथों पर आकर्षक तरीके से मेहंदी रचाकर अद्भुत छठा बिखेर दी। रंग भरो प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी कला से सबको मोहित किया। प्रतियोगिताओं के किड्स जोन में आयांश राधिका अभी अभय, अनुराग अभिनय झलक श्रेया आहिल रजा नेप्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया।

मेहंदी प्रतियोगिता में डोली, कोमल, दिव्यांशी, कशिश दीक्षित, रौनक, खुशबू आफरीन, इशिका ने क्रमशः प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया पतंग बनाओ प्रतियोगिता में अक्षत अंश अक्षय अनुराग गोविंद ने प्रथम द्वितीय में तृतीय स्थान प्राप्त किया सभी बच्चों ने अपनी योग्यता के अनुसार अपनी प्रतिभा का परिचय देकर सबको मंत्र मुग्ध किया। इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्य श्रीमती रेनू थरेजा ने बच्चों को राखी एवं श्रावन मास के सभी सभी पर्वों के महत्व विस्तार से बताते हुए कहा कि हरियाली तीज का पर्व माता पार्वती द्वारा भगवान शिव को पति रूप में प्राप्त करने के लिए की गई तपस्या का प्रतीक है हरियाली तीज वास्तव में हरे भरे पर्यावरण का प्रतीक है। इस आयोजन को सफल बनाने में मुख्य योगदान सौम्या शर्मा और शिवानी शर्मा समेत सभी अध्यापकों का विशेष सहयोग रहा।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!