जनपद बदायूं

मनरेगा जागरूकता पदयात्रा के लिए ककोड़ा गांव में बैठक कर बनाई रणनीति

Up Namaste

बदायूं। ककोड़ा में जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष वीरेश तोमर की अध्यक्षता में क्षेत्र के प्रतिष्ठित किसानों एवं मनरेगा मजदूरों की एक बैठक आहूत की गई। बैठक में तय किया गया कि जिनके मनरेगा योजना के अंतर्गत जॉब कार्ड बने हुए थे वह अपनी समस्याओं को लेकर आगामी 13 फरवरी को कादरचौक के गांव ककोड़ा में एकत्र होंगे और वही से उझानी तक पदयात्रा निकाली जाएगी। कांग्रेस कमेटी के पूर्व जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह ने बताया कि पदयात्रा समापन पर एक ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपा जाएगा।

बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ओमकार सिंह,जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष श्रीमती सुनीता सिंह कोऑर्डिनेटर मनरेगा, जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव वीरपाल सिंह यादव क्षेत्र के समाजसेवी विनोद यादव और जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव शमसुल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!