जनपद बदायूं

मस्ती, उल्लास और रंगों की बौछारों के बीच बदायूं में धूमधाम से मना होली का पर्व, जमकर थिरका युवा

Up Namaste

बदायूं। जिले भर में होली के पर्व पर मस्ती और उल्लास के बीच रंगों की छठा बिखरती नजर आ रही थी। युवाओं ने सड़कों पर उतर कर जमकर मस्ती करते हुए रंग-गुलाल की बौछार कर दी और मस्ती में होली के गीतों पर जमकर झूमते नाचते होली का पर्व मनाया। शाम को नागरिकों ने घरों से निकल कर एक दूसरे को गले लगा कर होली की बधाईयां दी। जिले के कई नगरों में होली मिलन समारोह का आयोजन भी किया गया। इस दौरान सुरक्षा के लिहाज से जिले भर में पुलिस अलर्ट मोड पर नजर आई।

         

बदायूं में होलिका दहन के बाद रंगोत्सव का दौर शुरू हुआ तब नागरिकों विशेषकर युवा वर्ग, बच्चें और महिलाओं पर होली का ऐसा खुमार चढ़ा कि सभी नाचते झूमते एक दूसरे को रंगों से सराबोर करने में लग गए। मस्ती का आलम यह था कि सारे भेदभाव टूट गए और लोग रंगों से सराबोर होकर एक दूसरे के गले लग कर सिर से लेकर पांव तक विभिन्न रंगों से रंगने में लगे रहे। महिलाओं ने भी एक दूसरे को पकड़ कर रंगों से सराबोर किया वही बच्चों ने छतों और घर के दरवाजों पर खड़ा होकर रंगबाजी का मोर्चा संभाला और हर आते-जाते लोगों को रंगों से भीगोंने के बाद ही आगे बढ़ने दे रहे थे।

होली की मस्ती युवाओं के सिर चढ़ कर बोल रही थी। युवा पैदल और अपने वाहनों से सड़कों पर उतारा और अपने क्षेत्र में घूम-घूम कर रंग-गुलाल उड़ाता नजर आ रहा था। युवाओं की मस्ती से होली के रंग और भी खिल उठे। दोपहर तक रंगोत्सव का दौर जारी रहा। होलिकात्सव के दौरान युवाओं ने सुरक्षा में लगे पुलिस कर्मियों को रंग लगा कर होली की शुभकामनाएं दी। जिले के कई नगरों में रंग जूलुस निकाले गए जिसमें शामिल हुलियारों ने अपने नगरों में जमकर रंगों को बरसाया और नागरिकों को रंगों से नहला दिया। जुलूस के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल साथ चल रहा था।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!