उझानी

उझानी में गिरा मकान का छज्जा, महिला समेत युवती घायल, मेडीकल कालेज रैफर

Up Namaste

उझानी,(बदायूं)। ब्लाक क्षेत्र के गांव जुनईया में बुधवार की शाम एक मकान का छज्जा गिरने से छज्जें के ऊपर खड़ी युवती और नीचे खड़ी विवाहिता गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे पर जुटे ग्रामीणों ने दोनों को मलबा से निकाल कर उझानी अस्पताल लाएं जहां से दोनों को मेडीकल कालेज बेहतर इलाज के लिए रैफर कर दिया गया है।

गांव जुनईया निवासी जोगराज के मकान के छज्जें पर उनकी भतीजी 18 वर्षीय सरोज पुत्री बांकेलाल बुधवार की शाम खड़ी हुई थी जबकि नीचे पड़ोस की रहने वाली महिला ज्ञानवती पत्नी हरदयाल खड़े होकर बात कर रही थी। बताते हैं कि इसी दौरान मकान का छज्जा अचानक भरभरा कर गिर गया जिसके मलबे में सरोज और ज्ञानवती दब गए। अचानक हुए हादसे पर आसपास अफरा तफरी मच गई और ग्रामीण दोनों को बचाने के लिए मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने छज्जें का मलबा हटा कर दोनों को बाहर निकाला और उझानी सीएचसी लेकर आए। अस्पताल में दोनों महिलाओं का प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टर ने मेडीकल कालेज रैफर कर दिया है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!