उझानी

नील गाय से टकरा कर पलटा टैम्पो, गंभीर हालत में चालक जिला अस्पताल रैफर

Up Namaste

उझानी,(बदायूं)। कादरचौक क्षेत्र में बुधवार की दोपहर अचानक सड़क पर आए नीलगाय से तेज गति का टैम्पो टकरा कर पलट गया जिसके परिणाम स्वरूप चालक गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि एक ग्रामीण मामूली रूप से चटैल हो गया। हादसे पर जुटे ग्रामीणों ने टैम्पो में फंसे ग्रामीण को निकाल कर अस्पताल भेजा जहां डाक्टर ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रैफर कर दिया है।

उझानी के गांव पटपरागंज निवासी 25 वर्षीय रतनलाल पुत्र श्यामवीर उझानी भदरौल मार्ग पर टैम्पो चला कर अपने परिवार का जीवन यापन करता है। बुधवार की दोपहर वह एक सवारी लेकर पचौरी नगला जा रहा था इसी दौरान कादरचौक के भदरौल गांव के समीप अचानक एक नीलगाय आ गई जिससे तेज गति का टैम्पो नीलगाय से टकरा कर खाई में पलट गया। बताते हैं कि हादसे पर जुटे ग्रामीणों ने टैम्पो में फंसे चालक को निकाल कर एम्बुलेंस के जरिए अस्पताल भेजा जहां से उसे जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया है।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!