उझानी

बाइकों की टक्कर में एक युवक हुआ गंभीर घायल, भाई के आई मामूली चोंटे

Up Namaste

उझानी,(बदायूं)। बुधवार की दोपहर उझानी बिल्सी मार्ग पर गांव संजरपुर-रोहन के बीच विपरीत दिशा की दो बाइकें आपस मंे टकरा गई जिससे एक बाइक सवार युवक अपने भाई समेत गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को अस्पताल लाएं जाने पर डाक्टर ने उसे मेडीकल कालेज रैफर कर दिया है।

बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव रिसौली निवासी 20 वर्षीय सोनू पुत्र राजपाल अपने चचेरे भाई रिंकू पुत्र रक्षपाल के साथ बदायूं से वापस लौट रहा था। बताते है कि सोनू की बाइक उझानी बिल्सी मार्ग पर गांव संजरपुर के समीप पहुंची थी तभी सामने से आ रहे एक बाइक सवार ने सोनू की बाइक को सीधे टक्कर मार दी जिससे सोनू रिंकू समेत लहूलुहान होकर नीचे गिर पड़ा। हादसे पर जुटे ग्रामीणों ने घायल रिंकू को एम्बुलेंस से अस्पताल भेजा। जहां उसका प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टर ने उसकी हालत को देखते हुए हायर सेंटर रैफर कर दिया है। हादसे को अंजाम देने के बाद दूसरा बाइक सवार मौके से भागने में कामयाब हो गया।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!