जनपद बदायूं

उसहैत क्षेत्र के प्रेमी नगला, जटा गांव में 47 परिवारों को सपा सांसद ने दी आर्थिक मदद

Up Namaste

बदायूं। दातागंज विधानसभा क्षेत्र के उसहैत स्थित प्रेमी नगला और जटा गांवों में 20 अप्रैल को भीषण आग लग गई थी। इस घटना में लगभग 47 परिवार प्रभावित हुए, जिनके घर का सारा सामान, अनाज और खाद्य सामग्री जलकर राख हो गई। इस अग्निकांड में दर्जनों घर जलकर खाक हो गए थे, जिससे ग्रामीणों को भारी नुकसान हुआ। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के आंवला लोकसभा सांसद नीरज मौर्य और दातागंज विधानसभा अध्यक्ष सतीश यादव ने अग्नि पीड़ित परिवारों से मुलाकात की।उन्होंने पीड़ितों का हालचाल जाना, उन्हें आर्थिक सहायता दी और बच्चों को खाद्य सामग्री भी वितरित की। सांसद नीरज मौर्य ने अपने निजी कोष से लगभग 50 परिवारों के मुखिया को आर्थिक सहायता प्रदान की।

उन्होंने पीड़ितों को प्रशासन से हरसंभव मदद दिलाने का भी आश्वासन दिया। इसके अतिरिक्त, उन्होंने दातागंज विधानसभा क्षेत्र के एक अन्य गांव पचदयोरा में भी अग्नि पीड़ित परिवार से मिलकर सांत्वना व्यक्त की। इस दौरान सांसद मौर्य के साथ दातागंज विधानसभा अध्यक्ष सतीश यादव, सेक्टर प्रभारी ओमसिंह शाक्य, इमरान अहमद, नरेंद्र कुमार, नगर अध्यक्ष शब्बू मियां, इंद्रपाल मौर्य सहित दर्जनों कार्यकर्ता और सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!