उझानी

जनसेवा समिति ने प्राईमरी से लेकर इंटरमीडिएट तक के विद्यार्थियों को किया सम्मानित

Up Namaste

उझानी,(बदायूं)। नगर की मेमिया कालौनी में शुक्रवार की देर शाम एक समारोह में प्राईमरी से लेकर सीनियर कक्षाओं के विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि विद्यार्थियों की हौंसला अफजाई से उन्हें आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त होता है।

जन सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित समारोह में इस वर्ष प्राईमरी से लेकर सीनियर कक्षाओं के परिणामों में सफल विद्यार्थियों को आज शाम सम्मानित कर उनका हौंसला बढ़ाया गया। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि शिक्षा विद्यार्थियों के साथ समाज को आगे बढ़ाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। वक्ताओं ने कहा कि विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ सामाजिक ज्ञान होना आवश्यक है तभी वह हर स्तर पर सफल हो सकेंगे।

इस अवसर पर महीपाल, अमरपाल साहू, पिंकुल जैन, प्रवीन कुमार, शिव सिंह यादव, अमरपाल सिंह, रमेश चंद्र समेत बड़ी संख्या में कालौनी के वाशिंदे मौजूद रहे।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!