जनपद बदायूं

दातागंज क्षेत्र की रामगंगा में मिला अज्ञात युवती का शव, जांच में जुटी पुलिस

Up Namaste

बदायूं। दातागंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार को रामगंगा नदी में एक अज्ञात युवती का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

जानकारी के अनुसारए थाना क्षेत्र के बेलाडांडी गांव के पास ग्रामीणों ने नदी में एक युवती का शव उतराता देखा। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को नदी से बाहर निकलवाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवती की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। थाना पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!