जनपद बदायूं

आपसी विवाद में टावर पर चढ़ा युवक, जैसे-तैसे उतारा गया, टावर पर चढ़ना बदायूं में बना फैशन

Up Namaste

बदायूं। जिले के जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव नाधा में घरेलू विवाद के बाद एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया, जिससे गांव में हड़कंप मच गया। युवक को टावर पर चढ़ा देख मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। करीब एक घंटे तक चले हाई वोल्टेज ड्रामे के दौरान लोग युवक को नीचे उतरने के लिए समझाते रहे।

सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। काफी देर तक समझाने-बुझाने के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। घटना के दौरान गांव में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!