जनपद बदायूं

विश्व थैलेसिमिया दिवस पर मेडीकल कालेज में आयोजित हुआ स्वैच्छिक रक्तदान शिविर

Up Namaste

बदायूं। राजकीय मेडिकल कॉलेज में विश्व थैलेसीमिया दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम एवं स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य थैलेसीमिया रोग के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना तथा स्वैच्छिक रक्तदान को प्रोत्साहित करना रहा।

कार्यक्रम में वर्ष 2023 बैच के नर्सिंग छात्रों द्वारा ओपीडी हॉल में थैलेसीमिया जागरूकता कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर डॉ. लालेन्द्र यादव, सहायक आचार्य, फार्माकोलॉजी विभाग तथा डॉ. वैशाली, सहायक आचार्य, पैथोलॉजी विभाग में कार्यरत् लोगों ने स्वयं रक्तदान कर समाज को प्रेरित किया गया। रक्तदान शिविर का उद्घाटन प्रधानाचार्य डॉ. अरुण कुमार द्वारा किया गया।

शिविर में कुल 10 लोगों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 02 रक्तदाताओं द्वारा रक्तदान किया गया। प्रधानाचार्य डॉ. अरुण कुमार एवं रक्त केन्द्र प्रभारी डॉ. वैशाली सिंह द्वारा रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र एवं ब्लड डोनेशन कार्ड प्रदान किए गए। इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ. अरुण कुमार ने कहा कि थैलेसीमिया जैसे गंभीर रोग में नियमित रक्त की आवश्यकता होती है, इसलिए स्वैच्छिक रक्तदान समाज के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि मेडीकल कालेज प्रशासन लगातार जन-जागरूकता एवं सुरक्षित रक्त उपलब्ध कराने के लिए कार्य कर रहा है। प्राचार्य ने युवाओं से आह्वान किया कि वह नियमित रूप से रक्तदान करें और जरूरतमंद मरीजों के जीवन बचाने में सहभागी बनें।

कार्यक्रम में उप-प्रधानाचार्य डॉ. नेहा सिंह, विभागाध्यक्ष पैथोलॉजी डॉ. सुचेता यादव, सहायक आचार्य डॉ. श्रवण कुमार भार्गव, दंत रोग विभाग से डॉ. नेहा सिंह, पैथोलॉजी विभाग से डॉ. श्वेता कनौजिया एवं डॉ. मयंक, रजनीश कुमार पटेल, सालवी राठौर सहित अन्य चिकित्सक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!