बदायूं / उझानी। बरेली मथुरा हाइवे पर उझानी थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया। हादसे में उसकी मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में चीत्कार मच गई है।
उझानी के कल्याण चौक के समीप रहने वाला जीवन शर्मा शनिवार की दोपहर बाइक से अपनी ससुराल जाने को निकला। जीवन बाइक से बदायूं की ओर जा रहा था इसी दौरान गांव गंगोरा के समीप अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर से घायल हो गया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे मेडीकल कालेज इलाज को भेजा।
बताते है कि हादसे की सूचना परिजन भी पहुंच गए और उसे हायर सेन्टर ले गए जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिजनों में चीत्कार मची हुई है। मृतक अपने परिवार का अकेला खेवनहार था।






