बरेली। एक आपराधिक मामले के निस्तारण के बदल में दस हजार की रिश्वत की मांग करने वाला इज्जतनगर थाने के दरोगा को शुक्रवार की दोपहर बरेली मंडल की एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथों पकड़ने के बाद उसके खिलाफ सीबीगंज थाने में अभियोग पंजीकृत करा कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया है। दरोगा अब जेल की हवा खाएगा।
बरेली जिले के थाना इज्जतनगर में तैनात दरोगा विमल सिंह चौहान ने बरेली की असलम कालौनी की रहने वाले एंजिला मैसी से दर्ज आपराधिक मामले के निस्तारण के लिए दस हजार रुपया की रिश्वत मांग रहा था। पीड़ित ने जब असमर्थता दिखाई तो दरोगा उसे परेशान करने लगा जिस पर पीड़ित ने एंटी करप्शन टीम को इसकी शिकायत दी तब एंटी करपशन टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पीड़ित को दस हजार रुपया के साथ दरोगा विमल सिंह के पास भेजा। बताते है कि जैसे ही विमल ने रिश्वत की रकम थामी तभी एंटी करप्शन टीम ने उसे रंगो हाथों गिरफ्तार कर लिया।
रिश्वतखोर दरोगा के पकड़ने जाने से पुलिस कर्मियों में हडकम्प मच गया। एंटी करप्शन टीम ने उसके खिलाफ सीबीगंज थाने में अभियोग पंजीकृत कराने के बाद थाना पुलिस के हवाले कर दिया। अब थाना पुलिस दरोगा को जेल भेजेगी।





